Advertisement

मतदाता जागरूकता अभियान: स्कूल-कॉलेजों में फार्म-6 भरवाने नोडल अधिकारी नियुक्त

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में फार्म-6 भरवाने नोडल अधिकारी नियुक्त

अंबिकापुर | 16 जनवरी 2026 | मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले में नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इस पहल का उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके एवं शीघ्र 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ना है।

विद्यालयों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

समस्त हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के ऐसे छात्र-छात्राएं, जो 01 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, तथा 17+ आयु वर्ग के वे विद्यार्थी जो 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, उनका फार्म-6 भरवाने की कार्यवाही की जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इन विद्यार्थियों से फार्म-6 का अग्रिम आवेदन प्राप्त कर Voters.eci.gov.in अथवा ECINET पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरवाने हेतु
श्री योगेश मिश्रा एवं श्री रवि तिवारी,
सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

महाविद्यालयों के लिए व्यवस्था

इसी प्रकार मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त महाविद्यालयों में 01 अक्टूबर 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु फार्म-6 भरवाने की जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालयों के समस्त नोडल प्राध्यापक (SVEEP) को नोडल अधिकारी के रूप में सौंपी गई है।

प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ते हुए उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47