Advertisement

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण, अंतिम सूची जारी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण

जिला एवं उपखंड स्तर पर अंतिम पात्र/अपात्र सूची जारी

सूरजपुर | 17 जनवरी 2026| आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर के निर्देशानुसार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के अंतर्गत नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। यह नियुक्तियां अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 तथा नियम 2007 (संशोधित नियम 2012) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए की जा रही हैं।

अभियान के तहत जिला एवं उपखंड स्तर पर गठित वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानव संसाधन की नियुक्ति हेतु प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम पात्र/अपात्र सूची जारी कर दी गई है।


इन पदों के लिए हुई थी भर्ती प्रक्रिया

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • जिला स्तर पर जिला स्तरीय समन्वयक (वन अधिकार अधिनियम)
  • उपखंड स्तर पर एमआईएस सहायक (वन अधिकार अधिनियम)

के पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसके अंतर्गत 18 सितंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।


दावा-आपत्ति के बाद जारी हुई अंतिम सूची

प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र/अपात्र की प्रारंभिक सूची प्रकाशित की गई थी, जिस पर 21 नवंबर 2025 को सायं 05:30 बजे तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात अब अंतिम पात्र/अपात्र सूची प्रकाशित कर दी गई है।


यहां देखी जा सकती है अंतिम सूची

संबंधित अभ्यर्थी अंतिम पात्र/अपात्र सूची—

  • कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, सूरजपुर के सूचना पटल पर
  • तथा सूरजपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट
    👉 www.surajpur.nic.in  पर देख सकते हैं।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47