Advertisement

सूरजपुर में अवैध धान भंडारण पर सख्त कार्रवाई, पोल्ट्री फार्म और मंडी गोदाम सील

अवैध धान भंडारण व परिवहन पर सख्त कार्रवाई

पोल्ट्री फार्म और मंडी गोदाम सील, हजारों बोरी धान-चावल जब्त

सूरजपुर | 17 जनवरी 2026 |कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील प्रतापपुर एवं रामानुजनगर क्षेत्र में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है।


पोल्ट्री फार्म में मिला अवैध धान, फार्म सील

विगत दिवस तहसील प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम चंदौरा में प्रदीप जायसवाल के पोल्ट्री फार्म में अवैध रूप से धान का भंडारण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान—

  • पोल्ट्री फार्म परिसर से 500 बोरी धान
  • बाहर खड़े ट्रैक्टर से 130 बोरी धान
  • 28 गट्ठर खाली जूट बोरी

बरामद की गई। अवैध भंडारण पाए जाने पर धान जब्त करते हुए पोल्ट्री फार्म को सील कर दिया गया।

इस कार्रवाई में एसडीएम प्रतापपुर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, फूड इंस्पेक्टर, राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जेडी राइस मिल व मंडी गोदाम में भारी अनियमितता

इसी क्रम में जेडी राइस मिल, शांतिनगर का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में—

  • मिल परिसर से 2000 बोरी चावल
  • 550 बोरी धान
  • कृषि उपज मंडी समिति गोदाम से 3000 बोरी धान

पाया गया। ऑनलाइन स्टॉक से तुलना करने पर 15643 बोरी धान की कमी सामने आई। गंभीर अनियमितता को देखते हुए मंडी गोदाम को सील कर दिया गया तथा भौतिक सत्यापन में प्राप्त धान एवं चावल जब्त किए गए।


रात्रि में अवैध परिवहन, वाहन सहित धान जब्त

इसके अतिरिक्त विगत रात्रि रामानुजनगर क्षेत्र में अवैध रूप से धान का परिवहन करते पाए जाने पर वाहन सहित लगभग 70 बोरी धान जब्त कर थाना रामानुजनगर में सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया।


प्रशासन का सख्त संदेश

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन, भंडारण एवं परिवहन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर शून्य सहनशीलता की नीति के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47