Advertisement

अंबिकापुर में बदहाल राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर युवा कांग्रेस का चक्काजाम, 10 दिन का अल्टीमेटम

राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल सड़कों को लेकर युवा कांग्रेस का सांकेतिक चक्काजाम

अंबिकापुर, 17 जनवरी 2026/अंबिकापुर शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों के नवीनीकरण एवं मरम्मत की मांग को लेकर आज युवा कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष शुभम जायसवाल के नेतृत्व में देवीगंज रोड पर सांकेतिक चक्काजाम किया।

युवा कांग्रेस ने बताया कि मनेन्द्रगढ़ रोड, देवीगंज रोड, सदर रोड, रामानुजगंज रोड, स्कूल रोड एवं खरसिया रोड राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधीन हैं, जो केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के विभाग के अंतर्गत आते हैं। बीते 12 वर्षों से इन सड़कों का न तो नवीनीकरण किया गया और न ही समुचित मरम्मत हुई है। हाल ही में कराई गई मरम्मत की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि सड़कें झाड़ू लगाते ही उखड़ गईं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में कांग्रेस शासित नगर निगम अपने संसाधनों से इन सड़कों को चलने योग्य बनाए रखता था, लेकिन तथाकथित “ट्रिपल इंजन सरकार” बनने के बाद सड़कों की स्थिति और खराब हो गई है। बरसात में जलभराव और अब धूल-धूसरित सड़कों से आम नागरिकों को भारी परेशानी और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

चक्काजाम का नेतृत्व कर रहे शुभम जायसवाल ने कहा कि सांसद, विधायक और महापौर द्वारा दीपावली के बाद 15 अक्टूबर से सड़क कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी कोई काम शुरू नहीं हुआ। युवा कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर सड़कों का नवीनीकरण नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

चक्काजाम में चंद्रप्रकाश सिंह, निकी खान, अमित सिन्हा, अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47