Advertisement

सरस्वती साइकिल योजना: सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं को बांटी साइकिलें

सरस्वती साइकिल योजना से बालिकाओं को शिक्षा का संबल

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं

सूरजपुर/17 जनवरी 2026/महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने गुरुवार को सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करवां एवं लटोरी में आयोजित कार्यक्रमों में सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। कार्यक्रम के दौरान करवां विद्यालय में 44 छात्राओं तथा लटोरी विद्यालय में 102 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से सरस्वती साइकिल योजना संचालित की जा रही है, जिससे छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो सके और ड्रॉपआउट की समस्या में कमी आए।

मंत्री ने कहा कि सुशासन सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सशक्त पहल है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधिगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47