जनगणना-2027: बलरामपुर में तकनीकी सहायक और एमटीएस पदों हेतु निविदा आमंत्रित

बलरामपुर जिले में भारत की जनगणना-2027 के कार्यों के लिए तकनीकी सहायक एवं एमटीएस (चतुर्थ श्रेणी) पदों की पूर्ति हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। जिले के समस्त तहसीलों एवं नगरीय निकायों के लिए 19 तकनीकी सहायक तथा 01 एमटीएस की नियुक्ति फरवरी 2026 से जून 2027 तक कुल 17 माह की अवधि के लिए एजेंसी के माध्यम से की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इच्छुक पंजीकृत फर्म, प्लेसमेंट एजेंसी, लेबर सप्लायर, कॉन्ट्रैक्टर अथवा पंजीकृत एनजीओ 30 जनवरी 2026 दोपहर 3 बजे तक बंद लिफाफे में कलेक्टर कार्यालय में निविदा जमा कर सकते हैं। प्राप्त निविदाएं उसी दिन शाम 4 बजे खोली जाएंगी। निविदा की शर्तों एवं प्रारूप की विस्तृत जानकारी जिला वेबसाइट www.balrampur.cg.gov.in तथा कलेक्टर कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।