Advertisement

अम्बिकापुर में 22 जनवरी को होगा “युवा उड़ान 2026”, आनंद कुमार और नीलोत्पल मृणाल करेंगे मार्गदर्शन

युवाओं को करियर मार्गदर्शन और प्रेरणा देगा “युवा उड़ान 2026”, 22 जनवरी को अम्बिकापुर में आयोजन

अंबिकापुर, 18 जनवरी 2026 | जिला संवाददाता |सरगुजा अंचल के युवाओं को अध्ययन, करियर मार्गदर्शन एवं जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रेरणादायी कार्यक्रम 22 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे, कलाकेंद्र मैदान, अम्बिकापुर में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। प्रख्यात गणितज्ञ, शिक्षाविद एवं ‘सुपर 30’ के संस्थापक पद्मश्री सम्मानित आनंद कुमार तथा विश्वविख्यात लेखक नीलोत्पल मृणाल युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। वे शिक्षा, करियर चयन, संघर्ष और सफलता की राह पर युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का संदेश दिया जाएगा। “युवा उड़ान 2026” का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास का संचार करना, उन्हें लक्ष्य निर्धारण, करियर विकल्पों की सही समझ तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

यह आयोजन “विकसित सरगुजा, विकसित छत्तीसगढ़, विकसित भारत” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं अभिभावकों की सहभागिता की अपेक्षा है। जिले के समस्त युवाओं से इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में सहभागी बनकर लाभ उठाने की अपील की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47