Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर में पीएम सूर्य घर योजना के सोलर सिस्टम का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगे सोलर सिस्टम का किया निरीक्षण

सूरजपुर, 18 जनवरी 2026 | जिला संवाददाता | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को सूरजपुर विकासखंड के सरना पारा, पर्री निवासी श्रीमती राजकुमारी द्विवेदी के निवास पहुंचकर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर सिस्टम का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने घर की छत पर लगाए गए सोलर पैनल एवं उससे जुड़ी तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और योजना के जमीनी क्रियान्वयन को नजदीक से देखा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने हितग्राही परिवार से आत्मीय बातचीत की और योजना से मिल रहे लाभों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। परिवारजनों ने बताया कि सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद बिजली की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित हुई है और घरेलू बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिली है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली बिल में हो रही बचत, दैनिक उपयोग में सुविधा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा दे रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। यह योजना पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने के साथ-साथ हरित ऊर्जा की दिशा में राज्य और देश को आगे बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक परिवार इस योजना से जुड़ें और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजना के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए, ताकि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी परेशानी के योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के विजन को धरातल पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47