77वें गणतंत्र दिवस का ‘At Home’ निमंत्रण जारी, नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति को समर्पित राष्ट्रपति भवन का विशेष आमंत्रण

नई दिल्ली | 19 जनवरी 2026 |77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन द्वारा भेजे गए ‘At Home’ कार्यक्रम के विशेष निमंत्रण की झलक सामने आई है। राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया मंच X पर इसकी जानकारी साझा की।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

इस वर्ष का ‘At Home’ निमंत्रण भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को समर्पित है। यह आमंत्रण अष्टलक्ष्मी राज्यों के कुशल कारीगरों और शिल्पकारों को सम्मान देने का प्रतीक है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

निमंत्रण किट में उत्तर-पूर्व भारत की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलती है। राष्ट्रपति भवन ने इसे भारत की विविधता में एकता की भावना को दर्शाने वाला बताया है।

गणतंत्र दिवस के बाद आयोजित होने वाले ‘At Home’ समारोह में देश-विदेश के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोग शामिल होते हैं।