Advertisement

मणिपुर हिंसा पर टीएस सिंहदेव का BJP सरकार पर हमला, बोले– मोदी राज में न्याय की हत्या

मणिपुर मामले पर टीएस सिंहदेव का BJP सरकार पर तीखा हमला, बोले– मोदी राज में न्याय की हत्या हो रही

रायपुर, 19 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मणिपुर की एक पीड़िता से जुड़े मामले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि “भाजपा राज में न्याय नहीं मिलता, यह अब साबित हो चुकी बात है।”

टीएस सिंहदेव ने लिखा कि मणिपुर की बेटी के साथ घृणित बलात्कार और हिंसा हुई, और वह दो वर्षों तक न्याय की आस में जीती रही, लेकिन सरकार और जांच एजेंसियों की उपेक्षा के कारण अंततः उसकी मौत हो गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मामला दर्ज था, सबूत मौजूद थे, तब भी जांच क्यों ठप पड़ी रही।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में आज हालात ऐसे हैं कि बलात्कार के आरोपी वर्षों तक गिरफ्तार नहीं होते, जबकि छह महीने में सज़ायाफ्ता बलात्कारी रिहा होकर सड़कों पर घूमते दिखाई देते हैं। सिंहदेव ने इसे न्याय व्यवस्था की भयावह विफलता बताया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रधानमंत्री की चुप्पी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह खबर किसी भी संवेदनशील इंसान को झकझोर दे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर मौन हैं, क्योंकि मणिपुर उनकी प्राथमिकता नहीं है। सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह चुप्पी भी इस अपराध में भागीदारी जैसी है।

उन्होंने आगे लिखा कि मणिपुर आज भी हिंसा से जूझ रहा है, हजारों लोग बेघर हैं, राज्य दो हिस्सों में बंट चुका है, लेकिन दिल्ली में बैठी भाजपा सरकार चुनावी गणित के हिसाब से यह तय कर रही है कि किसका दर्द कितना मायने रखता है।

टीएस सिंहदेव ने अपने बयान के अंत में कहा कि “मोदी सरकार में सबसे बड़ा कत्ल भारत की अंतरात्मा का हुआ है,” जो ऐसे जघन्य अपराधों पर न तो धिक्कारती है, न सवाल उठाती है और न ही जवाबदेही तय करती है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47