CBI Action: HPCL का सेल्स ऑफिसर ₹1 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

CBI की कार्रवाई: HPCL का सेल्स ऑफिसर ₹1 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चंद्रपुर, 19 जनवरी 2026 |केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के सेल्स ऑफिसर, चंद्रपुर को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

CBI ने इस संबंध में 16 जनवरी 2026 को मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता की पत्नी, जो कि HPCL रिटेल आउटलेट की प्रोप्राइटर हैं, को आउटलेट का हैंडओवर कराने के बदले ₹2 लाख की रिश्वत की मांग की थी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

किस्त में रिश्वत लेने पर हुआ सौदा

शिकायतकर्ता द्वारा पूरी राशि एक साथ देने में असमर्थता जताने पर आरोपी अधिकारी ने ₹1 लाख को आंशिक भुगतान के रूप में स्वीकार करने पर सहमति दी। साथ ही उसने शेष राशि कार्य पूरा होने के बाद देने की शर्त रखी।

CBI ट्रैप में पकड़ा गया आरोपी

CBI ने 17 जनवरी 2026 को जाल बिछाया और आरोपी को ₹1 लाख की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

CBI के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।