Advertisement

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026: 01 फरवरी को TET का आयोजन, सरगुजा में 26 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 01 फरवरी को, सरगुजा में 26 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

अंबिकापुर, 21 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (TET-26) का आयोजन 01 फरवरी 2026 को सरगुजा जिले में दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं तथा परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए कड़े सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी इंतजाम किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पाली में प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु परीक्षा प्रातः 09:30 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस पाली में सरगुजा जिले के 24 परीक्षा केंद्रों में कुल 9,416 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

वहीं द्वितीय पाली में माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु परीक्षा अपरान्ह 03:00 बजे से 05:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस पाली में जिले के 49 परीक्षा केंद्रों में कुल 16,916 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार जिले में कुल 26,332 परीक्षार्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे।

जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल, उड़नदस्ते एवं निगरानी व्यवस्था तैनात की गई है। नकल एवं अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए सघन जांच व्यवस्था लागू रहेगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

परीक्षार्थियों के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी

व्यावसायिक परीक्षा मंडल एवं जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं—

  • परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचना अनिवार्य होगा ताकि फ्रिस्किंग एवं दस्तावेज सत्यापन किया जा सके।
  • परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
    • प्रथम पाली के लिए मुख्य द्वार सुबह 09:00 बजे बंद होगा।
    • द्वितीय पाली के लिए मुख्य द्वार दोपहर 02:30 बजे बंद होगा।
  • परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना अनिवार्य है।
  • काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरा चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित रहेगा।
  • केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति होगी, जांच के समय स्वेटर उतारना अनिवार्य रहेगा।
  • धार्मिक अथवा सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा तथा अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना अनिवार्य होगा।
  • फुटवियर में केवल चप्पल पहनने की अनुमति होगी।
  • कान में किसी भी प्रकार के आभूषण, घड़ी, पर्स, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी, इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
  • परीक्षा केंद्र में केवल नीले या काले बॉल पेन ले जाने की अनुमति होगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और उसकी अभ्यर्थिता तत्काल समाप्त कर दी जाएगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05