Advertisement

एसआईआर 2026: कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा ने भटगांव, प्रेमनगर व प्रतापपुर के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा ने एसआईआर 2026 के तहत मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची की शुद्धता पर दिया जोर

सूरजपुर, 21 जनवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के अंतर्गत कमिश्नर एवं रोल आब्जर्वर, सरगुजा संभाग नरेंद्र दुग्गा द्वारा सूरजपुर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ उपायुक्त श्रीमती शारदा अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।

कमिश्नर श्री दुग्गा ने विधानसभा क्षेत्र भटगांव, प्रेमनगर एवं प्रतापपुर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर एसआईआर से संबंधित कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मौके पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से सीधे संवाद करते हुए मतदाता सूची के अद्यतन कार्य, सत्यापन प्रक्रिया और फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने मतदाता सूची में दर्ज लॉजिकल एरर, नो-मैपिंग मतदाता, तथा इससे संबंधित लंबित प्रकरणों की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है, इसलिए सभी बीएलओ और संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दुग्गा ने बीएलओ को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए सभी लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मृत, स्थानांतरित या दोहरी प्रविष्टियों वाले मतदाताओं को सूची से हटाना तथा पात्र नए मतदाताओं को जोड़ना एसआईआर प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कमिश्नर ने यह भी कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला है। यदि मतदाता सूची त्रुटिरहित होगी, तभी निष्पक्ष, स्वतंत्र और विश्वसनीय चुनाव संपन्न कराए जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को तकनीकी समस्याओं, डेटा एंट्री में आ रही दिक्कतों और फील्ड स्तर पर आवश्यक संसाधनों की जानकारी भी दी गई। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि एसआईआर 2026 की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में सफलतापूर्वक पूर्ण की जा सके।

निरीक्षण के अंत में दुग्गा ने सभी बीएलओ एवं चुनाव से जुड़े कर्मचारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47