Advertisement

करकोली में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

करकोली में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, युवाओं ने लिया नशा मुक्त समाज का संकल्प

सूरजपुर, 21 जनवरी 2026/ युवा शक्ति के माध्यम से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है। इसी उद्देश्य को लेकर ग्राम पंचायत नया करकोली में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर के अंतर्गत एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका (अधीन) की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों एवं विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा।

यह विधिक जागरूकता कार्यक्रम माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विनीता वार्नर के मार्गदर्शन तथा सचिव सुश्री पायल टोपनो के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल राजेंद्र प्रसाद पाठक ने की। शिविर का आयोजन ‘नशा मुक्त समाज के लिए युवा’ थीम पर आधारित रहा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रख्यात समाजसेवी अभिनव (जरही), एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार चक्रधारी, पैरा लीगल वालंटियर सत्य नारायण एवं पैरा लीगल वालंटियर विकास कुमार प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए राजेंद्र प्रसाद पाठक ने स्वामी विवेकानंद के अमर संदेश “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” का उल्लेख करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने अपनी स्वरचित पंक्तियों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया और बताया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति के सपनों, परिवार और भविष्य को नष्ट कर देता है। साथ ही उन्होंने आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत नशे से जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।

समाजसेवी अभिनव ने शिक्षा और समाज के आपसी संबंधों पर प्रकाश डालते हुए नशे के कारण बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और युवाओं से सही मार्ग चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा ही समाज को नशे की गिरफ्त से बाहर निकाल सकते हैं।

पैरा लीगल वालंटियर सत्य नारायण ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद नागरिक किस प्रकार निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।

वहीं विकास कुमार प्रजापति ने नालसा के मार्गदर्शन में संचालित 100 दिवसीय अभियान की जानकारी दी, जिसका उद्देश्य समाज को बाल विवाह जैसी कुरीतियों से मुक्त करना है।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, एनएसएस स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर के अंत में युवाओं ने नशा मुक्त समाज के निर्माण और विधिक नियमों के पालन का संकल्प लिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47