Advertisement

बलरामपुर: कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने धान खरीदी केंद्र महाराजगंज का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने धान खरीदी केन्द्र महाराजगंज का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की स्थिति

बलरामपुर, 21 जनवरी 2026/ जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सुचारू एवं किसान हितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बुधवार को धान खरीदी केन्द्र महाराजगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र में चल रही धान खरीदी की प्रक्रिया, भंडारण व्यवस्था एवं व्यवस्थागत तैयारियों का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर कटारा ने उपार्जन केंद्र पर पहुंचकर समिति प्रभारी से अब तक की गई धान खरीदी का विस्तृत ब्यौरा प्राप्त किया। उन्होंने पंजीकृत किसानों की संख्या, काटे गए टोकन, अब तक खरीदे गए धान की मात्रा सहित अन्य जानकारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों से सीधे संवाद किया और उनसे धान विक्रय के दौरान आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। किसानों ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए बताया कि टोकन व्यवस्था और खरीदी प्रक्रिया अपेक्षाकृत सुचारू रूप से चल रही है। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कलेक्टर कटारा ने भरोसा दिलाया कि जिले के सभी पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की जाएगी और किसी भी किसान का धान शेष न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को समय पर भुगतान, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और छाया जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान के भंडारण की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में धान के उचित रख-रखाव, सुरक्षित भंडारण तथा पर्याप्त बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश या अन्य कारणों से धान को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं।

कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि खरीदी केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अवैध धान की आवक पर कड़ी नजर रखने और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि धान खरीदी कार्य निर्धारित मापदंडों एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हो।

निरीक्षण के अंत में कलेक्टर कटारा ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ होगी, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05