11 साल पूरे: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर पीएम मोदी का संदेश, बोले– हर क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बना रहीं भारत की बेटियां

नई दिल्ली,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि यह भारत के लिए गर्व का विषय है कि आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में नित-नए रिकॉर्ड बना रही हैं। उन्होंने कहा कि कन्या को लक्ष्मी मानने वाली भारतीय संस्कृति में यह अभियान सामाजिक बदलाव की एक मजबूत नींव साबित हुआ है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आज ही के दिन 11 साल पहले बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की गई थी, जिसका उद्देश्य बालिकाओं के जीवन, शिक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करना था। इस अभियान ने न केवल बेटियों के प्रति समाज की सोच बदली, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल, रक्षा, राजनीति और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने इसे सरकार, समाज और परिवारों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने, लैंगिक भेदभाव को कम करने और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके सकारात्मक परिणाम आज देशभर में देखने को मिल रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे बेटियों के सशक्तिकरण के इस संकल्प को और मजबूत करें, ताकि आने वाले समय में भारत की बेटियां वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करती रहें।