Advertisement

रायपुर में ऑटो एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ, 50% लाइफटाइम रोड टैक्स छूट, 50 हजार वाहन बिक्री का लक्ष्य

रायपुर,छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में आयोजित ऑटो एक्सपो 2026 का आज भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऑटो एक्सपो न केवल उपभोक्ताओं के लिए बेहतर अवसर लेकर आया है, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और ऑटोमोबाइल सेक्टर को भी नई गति देगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी कि ऑटो एक्सपो 2026 के दौरान वाहन खरीदी पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की लाइफटाइम छूट दी जा रही है, जिससे आम लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। इस निर्णय से मध्यम वर्ग और युवा खरीदारों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ऑटो एक्सपो में 300 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहाँ आधुनिक तकनीक, नवाचार और पर्यावरण अनुकूल फीचर्स से सुसज्जित वाहनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। पेट्रोल, डीज़ल, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की विस्तृत श्रृंखला इस एक्सपो की विशेष आकर्षण है।

आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष ऑटो एक्सपो 2026 के माध्यम से 50,000 से अधिक वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है। इससे प्रदेश में निवेश, रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग, व्यापार और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार नीतिगत सुधार कर रही है। ऑटो एक्सपो जैसे आयोजन छत्तीसगढ़ को एक उभरते हुए ऑटोमोबाइल हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47