Advertisement

बसंत पंचमी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ

रायपुर |छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्या, बुद्धि और सृजन की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के पूजन एवं प्रकृति के उल्लास के पावन पर्व बसंत पंचमी के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में माँ सरस्वती की वंदना करते हुए कहा—

“सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने।
विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोऽस्तु ते॥”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञान, रचनात्मकता, विद्या और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व भारतीय संस्कृति में शिक्षा, कला, साहित्य और नवचेतना का प्रतीक है, जो समाज को प्रगति और सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ाता है।

अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने “जय माँ शारदे” के जयघोष के साथ सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47