Advertisement

23 से 25 जनवरी तक रायपुर में होगा ‘रायपुर साहित्य उत्सव’, मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में सजेगा साहित्यिक महाकुंभ

23 से 25 जनवरी तक रायपुर में होगा ‘रायपुर साहित्य उत्सव’, मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में सजेगा साहित्यिक महाकुंभ

रायपुर |छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, लोककला और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने के उद्देश्य से 23 से 25 जनवरी 2026 तक ‘रायपुर साहित्य उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

इस आयोजन के मुख्य संरक्षक एवं मार्गदर्शक पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के मंत्री राजेश अग्रवाल हैं। मंत्री  अग्रवाल ने कहा कि रायपुर साहित्य उत्सव छत्तीसगढ़ी साहित्य, भाषा और संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

उन्होंने कहा कि यह उत्सव केवल साहित्य का मंच नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा और बौद्धिक परंपरा का उत्सव है, जहां देश-प्रदेश के साहित्यकार, कवि और लेखक संवाद के माध्यम से समाज को नई दिशा देंगे। मंत्री अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से इस ऐतिहासिक साहित्यिक आयोजन में सहभागिता की अपील की है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05