ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस: अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों की सराहना

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर अमित शाह ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में यूपी विकास और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के नए कीर्तिमान बना रहा है।

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, बोले—डबल इंजन सरकार में रच रहा है विकास के नए कीर्तिमान

नई दिल्ली/उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सनातन संस्कृति की अमूल्य विरासत से सिंचित वह पावन भूमि है, जिसने राष्ट्र को संस्कृति, साधना, शक्ति और संकल्प के मार्ग पर सदैव अग्रसर किया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अमित शाह ने कहा कि गंगा-यमुना की पावन और उर्वर धरती उत्तर प्रदेश ने देश को हर क्षेत्र में दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आज डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश के निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था और विकास की धुरी के रूप में और अधिक मजबूत बनकर उभरेगा।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!