
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
Trending
बारामती में अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन रहे मौजूद
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने महाराष्ट्र के बारामती में दिवंगत उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अजित पवार को दी अंतिम श्रद्धांजलि
बारामती (महाराष्ट्र)/भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने महाराष्ट्र के बारामती में राज्य के दिवंगत उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान भाजपा नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शोकाकुल वातावरण रहा। नितिन नबीन ने दिवंगत नेता के योगदान को स्मरण करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
भाजपा की ओर से कहा गया कि अजित पवार का राजनीतिक और प्रशासनिक योगदान महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा। पार्टी ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।












