Advertisement

धान खरीदी के अंतिम चरण में प्रशासन सतर्क, कलेक्टर–एसपी ने बलरामपुर के केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

धान खरीदी के अंतिम चरण में प्रशासन सतर्क: कलेक्टर–एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

बलरामपुर | 30 जनवरी 2026 |खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी के अंतिम शेष दिनों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पारदर्शी, सुचारू एवं सुव्यवस्थित धान खरीदी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा स्वयं धान खरीदी केन्द्रों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

इसी कड़ी में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र डौरा तथा राजपुर विकासखंड अंतर्गत धंधापुर धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था की समीक्षा की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी, धान उठाव, स्टेकिंग व्यवस्था तथा संबंधित पंजियों की गहन जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने धान विक्रय हेतु पहुंचे किसानों से संवाद करते हुए कहा कि शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की लिमिट बढ़ा दी गई है। सभी पात्र किसानों से धान की खरीदी की जाएगी। यदि किसी किसान को किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो उसका त्वरित निराकरण किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने धान खरीदी केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा निर्देश दिए कि खरीदी कार्य सुचारू, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57