Advertisement

छत्तीसगढ़ TET | 1 फरवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026, 3 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल |

1 फरवरी को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026

3 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, 20 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

बलरामपुर | 30 जनवरी 2026 |छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 01 फरवरी 2026 को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।

प्रथम पाली के लिए 366 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से 12:15 बजे तक होगी। वहीं द्वितीय पाली के लिए 656 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से 5:45 बजे तक आयोजित होगी।

प्रथम पाली में 1,18,642 अभ्यर्थी, जबकि द्वितीय पाली में 2,04,541 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस प्रकार कुल 3 लाख 23 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे।

यह परीक्षा 20 जिलों—अंबिकापुर, बैकुण्ठपुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, जांजगीर, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, बालोद, कोण्डागांव एवं सूरजपुर—में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में राज्य के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।


परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा से पूर्व सभी निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा, ताकि फ्रिस्किंग एवं सुरक्षा जांच समय पर की जा सके। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व बंद कर दिया जाएगा। निर्देशों का पालन नहीं करने पर अभ्यर्थिता समाप्त की जा सकती है।


हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े अनिवार्य

परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में शामिल होना होगा।
काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित रहेगा।

साधारण बिना पॉकेट का स्वेटर पहनने की अनुमति होगी, जिसे सुरक्षा जांच के समय उतारकर जांच करानी होगी। फुटवियर के रूप में चप्पल पहनना अनिवार्य होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना प्रतिबंधित रहेगा।


इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित

परीक्षा कक्ष में मोबाइल, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। धार्मिक अथवा सांस्कृतिक परिधान पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा, इसलिए उन्हें सामान्य समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है।

निर्देशों का उल्लंघन करने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47