Advertisement

लेखा प्रशिक्षण शाला अंबिकापुर: लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों से 09 फरवरी तक आवेदन

लेखा प्रशिक्षण शाला में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों से 09 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

अंबिकापुर, 30 जनवरी 2026/ लेखा प्रशिक्षण शाला अंबिकापुर में सत्र मार्च 2026 से जून 2026 तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। लेखा प्रशिक्षण शाला अंबिकापुर के प्राचार्य ने बताया कि पूर्व में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 09 फरवरी 2026 कर दिया गया है।

प्राचार्य ने जानकारी दी कि इच्छुक एवं पात्र कर्मचारी निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 03 वर्ष की पूर्ण सेवा तथा परिवीक्षा अवधि का सफलतापूर्वक पूर्ण होना अनिवार्य है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र संबंधित कर्मचारी अपने कार्यालय अथवा विभाग के माध्यम से कार्यालय प्राचार्य, लेखा प्रशिक्षण शाला अंबिकापुर को प्रेषित कर सकते हैं। आवेदन कन्या परिसर (महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में स्थित लेखा प्रशिक्षण शाला कार्यालय में निर्धारित समयावधि के भीतर जमा या भेजा जाना आवश्यक है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों को लेखा कार्य, वित्तीय प्रक्रियाओं एवं प्रशासनिक दक्षता से संबंधित विषयों में प्रशिक्षित करना है, जिससे कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

लेखा प्रशिक्षण शाला प्रशासन ने पात्र कर्मचारियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व अपने आवेदन समय पर पूर्ण कर संबंधित कार्यालय के माध्यम से प्रस्तुत करें, ताकि प्रशिक्षण सत्र में सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47