Advertisement

बलरामपुर में धान खरीदी केंद्र बरदर का कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने किया आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने बलरामपुर के धान खरीदी केंद्र बरदर का किया आकस्मिक निरीक्षण

बलरामपुर, 30 जनवरी 2026/कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने आज विकासखण्ड बलरामपुर के धान उपार्जन केंद्र ग्राम बरदर का आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी प्रक्रिया की समुचित व्यवस्था का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुव्यवस्थित संचालन का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में धान प्रबंधन, धान खरीदी और उठाव से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि मिलर्स और परिवहन एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर धान उठाव की प्रक्रिया को नियमित और तेज गति से सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न उत्पन्न हो।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जिले में धान खरीदी की स्थिति

राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में धान खरीदी का कार्य पारदर्शिता और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। जिले के 49 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 43,044 किसानों से लगभग 27,91,294 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है।

इसके एवज किसानों को 661 करोड़ 25 लाख 77 हजार 233 रुपये का भुगतान किया गया है। अब तक मिलर्स द्वारा लगभग 8,09,734 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है, वहीं 11,43,093 क्विंटल धान के लिए डी.ओ. जारी किया गया है।

कलेक्टर के निरीक्षण से यह सुनिश्चित हुआ कि धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से चल रही है, जिससे किसानों को उनके उत्पाद का समय पर उचित मूल्य मिल रहा है।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57