Advertisement

रामानुजनगर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर विद्युत विभाग का भव्य रजत जयंती समारोह

सूरजपुर, 30 जनवरी 2026:सूरजपुर जिले के रामानुजनगर में विद्युत विभाग ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभाग की 25 वर्षों की विकास यात्रा को साझा करना और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली, बी.पी.एल., पीएम कुसुम, कृषि पंप तथा मोर बिजली ऐप से संबंधित योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुँचाना था।

समारोह में जिला पंचायत सदस्य हेमलता रजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ जनपद सदस्य प्रतिनिधि जयप्रकाश उपाध्याय, रामानुजनगर सरपंच रामसिंह कौशलपुर के सरपंच पीयूष सिंह और नकना सरपंच श्यामसुंदर सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने समय पर बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक अभियंता आशीष लकड़ा ने की। समारोह के सफल आयोजन में कनिष्ठ अभियंता रामानुजनगर रविशंकर साहू, आशीष कुमार लाठियां, आशुतोष जयसवाल, कार्यालय सहायक पुष्पेंद्र सिंह और संजय कुमार मिंज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाइन कर्मचारी और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे, जिन्होंने विभाग की 25 वर्षों की सेवाओं, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं के सहयोग और जागरूकता के महत्व को रेखांकित किया।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47