Advertisement

लखनपुर में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ, 6 संकेतकों पर होगा 100% संतृप्ति का लक्ष्य

सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ, लखनपुर को मिलेगा समग्र विकास का नया आयाम

अंबिकापुर, 31 जनवरी 2026/नीति आयोग द्वारा देश के आकांक्षी विकास खंडों में समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का आज सरगुजा जिले के आकांक्षी विकास खंड लखनपुर में विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में, जिला कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। अभियान का प्रमुख लक्ष्य सामाजिक विकास के चिन्हित सूचकांकों में 100 प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करना है।

समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति हमारी प्राथमिकता : मंत्री राजेश अग्रवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि लखनपुर विकास खंड के लिए निर्धारित सभी 06 प्रमुख संकेतकों को तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण जैसे बुनियादी क्षेत्रों में सुधार लाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

28 जनवरी से 14 अप्रैल तक चलेगा अभियान

संपूर्णता अभियान 2.0 का संचालन 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस अवधि में छह प्रमुख संकेतकों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • बच्चों को नियमित पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराना
  • आंगनवाड़ी केंद्रों में मापन दक्षता (Measurement Efficiency) बढ़ाना
  • आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं पेयजल सुविधा सुनिश्चित करना
  • विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की उपलब्धता
  • गोवंशीय पशुओं का खुरपका-मुंहपका रोग (FMD) के विरुद्ध शत-प्रतिशत टीकाकरण

जनभागीदारी और जागरूकता गतिविधियों पर जोर

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा संपूर्णता अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया तथा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनसमुदाय को अभियान की सफलता हेतु ‘संपूर्णता शपथ’ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया, वहीं विभिन्न विभागों ने शासन की योजनाओं पर आधारित सूचना स्टॉल लगाए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल के स्वागत उद्बोधन से हुआ। सेजस लखनपुर एवं बॉयज इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं नृत्य ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन उपेंद्र सिंह पैंकरा एवं एबीपी फेलो शुभिता शुक्ला द्वारा किया गया।

ये रहे प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित

समारोह में जनपद पंचायत अध्यक्ष शशिकला सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री, एसडीएम बन सिंह नेताम, जनपद सीईओ प्रकाश सिंह सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन एवं अन्य विभागों के जिला व खंड स्तरीय अधिकारी, स्थानीय सरपंच तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47