Advertisement

सरगुजा ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा, संभागायुक्त की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

अंबिकापुर, 31 जनवरी 2026/संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में ‘सरगुजा ओलंपिक’ की तैयारियों के संबंध में संभाग स्तरीय आयोजन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी खेल आयोजन की भव्यता और खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोजन, आवास, सुरक्षा और परिवहन सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

खिलाड़ियों के लिए चाक-चौबंद व्यवस्थाएं

संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने निर्देश दिए कि संभाग भर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास स्थलों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने खेलवार और ग्राउंडवार वाइस चार्ट तैयार करने, कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों को दी जाने वाली खेल सामग्री उच्च गुणवत्ता की हो तथा सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

जिलों के लिए विशिष्ट पहचान (कलर कोड)

ओलंपिक के दौरान अनुशासन बनाए रखने और जिलों की विशिष्ट पहचान सुनिश्चित करने के लिए कलर कोड निर्धारित किए गए हैं—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • सरगुजा – पीला
  • बलरामपुर – आसमानी
  • सूरजपुर – नीला
  • कोरिया – मरून
  • जशपुर – ऑरेंज
  • एम.सी.बी. – हरा

गांधी स्टेडियम में होगा भव्य शुभारंभ

कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि आयोजन में 12 खेल विधाओं में चार वर्गों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने गांधी स्टेडियम में मंच निर्माण, लाइटिंग, ओलंपिक मशाल प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों के निर्देश दिए।
खिलाड़ियों के लिए ड्रेस, पहचान पत्र तथा आवास स्थल से खेल मैदान तक सुचारू परिवहन की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। साथ ही खेल मैदानों के सिविल वर्क और मार्किंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा एवं अनुशासन पर विशेष जोर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने बैठक में जानकारी दी कि खिलाड़ियों के आवास स्थलों एवं खेल मैदानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। उद्घाटन एवं समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों के भव्य मार्च पास्ट के लिए पुलिस बैंड की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

समन्वय से होगा सफल आयोजन

बैठक में प्रत्येक जिले के लिए लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त करने, व्यायाम अनुदेशकों की ड्यूटी लगाने तथा परिणाम पत्रों के संकलन के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाने पर सहमति बनी। संभागायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि यह आयोजन संभाग के लिए एक मिसाल बन सके।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल सहित शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, परिवहन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47