कोरबा में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिलाई शपथ

कोरबा में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिलाई शपथ

कोरबा/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, आबकारी, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का औपचारिक शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि विगत वर्ष संपूर्णता अभियान 1.0 के तहत निर्धारित संकेतकों पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए जिले ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशन में नीति आयोग द्वारा कोरबा जिले को विकास की तेज राह पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संपूर्णता अभियान 2.0 लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि सरपंचों सहित सभी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता और विभागीय अधिकारियों के बेहतर समन्वय से आकांक्षी जिले के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करना उनकी प्राथमिकता है।

मंत्री देवांगन ने कहा कि अभियान के सभी मानकों की शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो और उनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे, इसके लिए समर्पित भाव से कार्य करना जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए डीएमएफ की व्यवस्था से कोरबा जिले में अनेक विकास कार्य संचालित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 विजन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मंत्री ने जनजागरूकता के माध्यम से संपूर्णता अभियान 2.0 के संकेतकों पर प्रभावी कार्य कर लक्ष्यों की प्राप्ति और कोरबा जिले को आकांक्षी जिला श्रेणी से बाहर लाने के लिए सभी की सहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि कोरबा जिला लंबे समय से आकांक्षी जिला श्रेणी में शामिल रहा है। संपूर्णता अभियान 1.0 में बेहतर कार्य होने पर जिले को प्रोत्साहन भी मिला था। उन्होंने कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 में शामिल संकेतकों पर उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित किए जाने का भी प्रावधान है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि शासन द्वारा आकांक्षी योजना का जिलों और आकांक्षी ब्लॉकों में प्रभावी संचालन कर तेज विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी तीन माह तक संबंधित विभागों द्वारा तैयार कार्ययोजना के आधार पर फील्ड में प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि संपूर्णता अभियान प्रधानमंत्री का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जिसके अंतर्गत देशभर के चयनित जिलों और ब्लॉकों को शामिल किया गया है। कोरबा जिला भी आकांक्षी जिले के रूप में चयनित है।

उन्होंने बताया कि संपूर्णता अभियान 2.0 आज से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक संचालित होगा, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण एवं कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करना लक्ष्य है। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रमुख संकेतकों को निर्धारित समय-सीमा में संतृप्त करना है। नियमित निगरानी और शासन तंत्र के प्रभावी एकीकरण के माध्यम से विगत वर्ष की उपलब्धियों को और सुदृढ़ किया जाएगा।

पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने अभियान की सफलता की कामना करते हुए सभी विभागों से निर्धारित मानकों की लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने की अपील की। जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने संपूर्णता अभियान के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।

संपूर्णता अभियान 2.0 के प्रमुख उद्देश्य

संपूर्णता अभियान 2.0 का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों एवं योजनाओं के बीच अभिसरण को मजबूत कर जिले के समग्र विकास को गति देना है। स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय नेतृत्व एवं सामुदायिक प्लेटफार्मों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाना तथा सफल कहानियों का दस्तावेजीकरण कर नवाचार और पारस्परिक सीख को प्रोत्साहित करना भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र में जन्म के समय शिशुओं के वजन में सुधार, टीबी केस नोटिफिकेशन की दर में वृद्धि, तथा प्रत्येक माह ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस अथवा शहरी स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजित करने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रतिशत में वृद्धि प्रमुख संकेतक हैं। वहीं शिक्षा एवं कृषि क्षेत्र में क्रियाशील बालिका शौचालयों वाले विद्यालयों का प्रतिशत और टीकाकृत पशुओं का अनुपात भी शामिल किया गया है।

शपथ ग्रहण, चेक वितरण और स्टाल अवलोकन

कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन ने उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संपूर्णता अभियान 2.0 की सफलता के लिए शपथ दिलाई। अतिथियों ने सेल्फी जोन में स्मृति फोटो भी खिंचवाए।

इस अवसर पर बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूहों—ग्राम दोंदरो की देवी स्व-सहायता समूह, जय मां दुर्गा स्व-सहायता समूह, जामबहार की जय मां लक्ष्मी एवं जय अंबे स्व-सहायता समूह तथा सोनपूरी की राधा कृष्णा स्व-सहायता समूह को चेक वितरित किए गए। साथ ही कोलगा के उतरा सिंह, पंचराम, शांति और दुकालुराम को स्वायल हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए। मंत्री ने स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया।