Advertisement

Budget 2026-27 Highlights: रक्षा बजट 7.85 लाख करोड़, तंबाकू महंगा, सोना-चांदी सस्ता, जानें किस विभाग को कितना मिला

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया। इस बजट में जहां रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस दिखा, वहीं आम जनता के लिए कुछ राहत और कुछ झटके भी सामने आए। तंबाकू उत्पाद महंगे हो गए हैं, जबकि सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

किस विभाग को मिला कितना बजट

केंद्र सरकार ने अलग-अलग मंत्रालयों को इस प्रकार बजट आवंटित किया है—

  • रक्षा विभाग – ₹7,84,678 करोड़
  • सड़क एवं राजमार्ग – ₹3,09,875 करोड़
  • रेलवे – ₹2,81,377 करोड़
  • ग्रामीण विकास – ₹1,97,023 करोड़
  • कृषि विभाग – ₹1,40,528 करोड़
  • शिक्षा विभाग – ₹1,39,289 करोड़
  • स्वास्थ्य विभाग – ₹1,06,530 करोड़
  • साइंस एंड टेक्नोलॉजी – ₹38,260 करोड़
  • अंतरिक्ष विभाग – ₹13,705 करोड़

रक्षा बजट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

इस बार रक्षा बजट 15% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ ₹7.85 लाख करोड़ पहुंच गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • ₹2.19 लाख करोड़ कैपिटल बजट
  • कैपिटल बजट में 22% की वृद्धि
    सरकार का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना के तीनों अंगों का आधुनिकीकरण और स्वदेशी हथियारों की खरीद है।

बजट की बड़ी घोषणाएं

  • इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
  • टैक्स चोरी पर जेल की जगह जुर्माना
  • कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी
  • कपड़ा, जूते और चमड़े के उत्पाद सस्ते होंगे
  • 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे
  • विदेशियों के लिए भारत में व्यापार करना आसान
  • 31 जुलाई तक ITR दाखिल करने की छूट

सोना-चांदी के दाम गिरे

बजट के बाद कमोडिटी बाजार में भारी उथल-पुथल देखी गई—

  • चांदी ₹1.36 लाख तक गिरी
  • सोना ₹30 हजार सस्ता
  • चांदी ₹2.66 लाख और सोना ₹1.46 लाख प्रति स्तर पर पहुंचा
    विशेषज्ञों के अनुसार, मार्जिन मनी बढ़ना और मुनाफावसूली इसकी बड़ी वजह है।

तंबाकू और सिगरेट महंगी

अब सिगरेट, पान मसाला, खैनी और गुटखा पर—

  • 40% GST + नया एक्साइज ड्यूटी + हेल्थ सेस
  • सिगरेट पर ₹2.05 से ₹8.5 प्रति स्टिक एक्साइज
  • बीड़ी पर राहत देते हुए GST 18% किया गया

इस फैसले से तंबाकू उत्पादों के दाम 40% तक बढ़ गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47