Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ, अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनेगा सिरपुर

रायपुर, 02 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सिरपुर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके तहत आधुनिक सड़कें, सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग सुविधा, पर्यटक सुविधा केंद्र तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का टूरिस्ट कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय आज सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के भव्य शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने की।

विरासत संरक्षण पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सिरपुर की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस गौरवशाली विरासत से परिचित हो सकें। उन्होंने माघी पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महानदी के तट पर स्थित श्री गंधेश्वर महादेव के आशीर्वाद से यह क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि सिरपुर न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक पहचान है।

200 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि आज जिले को लगभग 200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई है, जिससे सड़क, पुल, पेयजल, पर्यटन एवं अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी आएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अंतर्राष्ट्रीय पहचान की ओर सिरपुर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरपुर में मलेशिया, कोरिया और जापान से आए बौद्ध विचारकों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि सिरपुर वैश्विक आकर्षण का केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि यहां सनातन, बौद्ध और जैन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

सरकार सिरपुर को विश्व धरोहर स्थल में शामिल कराने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है, ताकि देश-दुनिया में सिरपुर का नाम स्थापित हो सके।

सिरपुर बैराज को मिलेगी मंजूरी

मुख्यमंत्री श्री साय ने अंचल के विकास के लिए सिरपुर बैराज की स्वीकृति शीघ्र मिलने की बात कही। साथ ही सिकासेर जलाशय से कोडार जलाशय में पानी लाने की योजना पर तेजी से कार्य जारी है, जिससे किसानों को निरंतर सिंचाई सुविधा मिलेगी।

प्रभारी मंत्री और विधायकों के विचार

खाद्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने कहा कि सिरपुर महोत्सव अब जिले की विशिष्ट पहचान बन चुका है। इसके माध्यम से जिले को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिल रही है, पर्यटन बढ़ रहा है और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सिरपुर धर्म, कला और ज्ञान का अद्भुत केंद्र है और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार इसके संरक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर विधायक संपत अग्रवाल, ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, बीज निगम अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, कलेक्टर विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, साडा सीईओ धम्म शील गणवीर, जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47