विदेश नीति पर विपक्ष का हमला, Epstein Files को लेकर T.S. सिंहदेव ने साधा मोदी पर निशाना

एप्स्टीन फ़ाइल्स को लेकर टी.एस. सिंहदेव का पीएम मोदी पर तीखा हमला, विदेश नीति को बताया विफल

नई दिल्ली, 02 फरवरी 2026/कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने तथाकथित एप्स्टीन फ़ाइल्स को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तीखा हमला बोला है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

टी.एस. सिंहदेव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि “नो वन टॉक्स टू हिम इन वॉशिंगटन” से लेकर “सर, मे आई सी यू प्लीज़?” तक की स्थिति, प्रधानमंत्री मोदी की अक्षमता और अमेरिका के सामने भारत की कमजोर विदेश नीति को उजागर करती है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा प्रकरण भारत की राष्ट्रीय गरिमा और विदेश नीति का सार्वजनिक अपमान है। सिंहदेव ने कहा कि मौजूदा सरकार अमेरिका के सामने मजबूती से भारत का पक्ष रखने में पूरी तरह विफल रही है और बिना किसी ठोस प्रतिक्रिया के चुप्पी साधे हुए है।

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने और देश की संप्रभुता एवं सम्मान की रक्षा करने की मांग की।