Advertisement

गरियाबंद: आकाशीय बिजली से महिला की मौत, परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

आकाशीय बिजली से महिला की मौत, परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

गरियाबंद, 05 फरवरी 2026/जिले में प्राकृतिक आपदा से हुई मृत्यु के एक प्रकरण में प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवभोग तहसील के ग्राम डोहेल निवासी 40 वर्षीय डिलेश्वरी दुर्गा की 01 अक्टूबर 2025 को आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद राज्य शासन के आपदा राहत प्रावधानों के तहत मृतका के निकटतम परिजन राम प्रसाद दुर्गा को 4 लाख रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

प्रशासन ने बताया कि यह सहायता राशि प्राकृतिक आपदा में जनहानि की स्थिति में शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अंतर्गत स्वीकृत की गई है, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिल सके।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47