Advertisement

गरियाबंद एनएचएम भर्ती 2026: 35 पदों की मेरिट सूची जारी, 7 से 13 फरवरी तक परीक्षा

एनएचएम संविदा भर्ती: गरियाबंद में 35 पदों की मेरिट सूची जारी, 7 से 13 फरवरी तक दस्तावेज सत्यापन व परीक्षा

गरियाबंद, 05 फरवरी 2026/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत जिला गरियाबंद में संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न 35 पदों पर नियुक्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों की पदवार एवं संवर्गवार मेरिट सूची जिला प्रशासन द्वारा जारी कर दी गई है।

दावा–आपत्ति निराकरण के पश्चात तैयार की गई यह अंतिम मेरिट सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट
www.gariaband.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।

7 से 13 फरवरी तक होगा दस्तावेज सत्यापन व परीक्षा

प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित/दक्षता परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।
यह प्रक्रिया लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज गरियाबंद में संपन्न होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पदवार परीक्षा कार्यक्रम

  • 07 फरवरी:
    जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (पीएडीए),
    सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (एनएचएम),
    ब्लॉक मैनेजर अकाउंट,
    अकाउंटेंट (एनएचएम)
  • 08 फरवरी:
    कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर
  • 09 फरवरी:
    कुक कम केयर टेकर (एनआरसी),
    फीडिंग डेमॉन्स्ट्रेटर,
    टेक्निकल असिस्टेंट (हियरिंग इम्पेयर्ड चिल्ड्रन),
    अटेंडेंट (एनपीएचसीई),
    अटेंडेंट (एनआरसी) सहित अन्य पद
  • 10 फरवरी:
    रेडियोग्राफर,
    एक्स-रे टेक्नीशियन,
    फिजियोथेरेपिस्ट,
    डेंटल सर्जन,
    डेंटल असिस्टेंट,
    मेडिकल ऑफिसर (आयुष),
    फार्मासिस्ट
  • 11 फरवरी:
    प्रयोगशाला तकनीशियन,
    लैब असिस्टेंट
  • 12 फरवरी:
    स्टाफ नर्स,
    नर्सिंग ऑफिसर
  • 13 फरवरी:
    स्टाफ नर्स,
    कम्युनिटी नर्स,
    एएनएम,
    एमपीडब्ल्यू (पुरुष)

समय-सारिणी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि—

  • दस्तावेज सत्यापन: प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक
  • लिखित/कौशल परीक्षा: दोपहर 12 बजे से
  • सभी अभ्यर्थियों को पूर्वाह्न 11 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज कराना होगा।

परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं पात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47