Advertisement

धमतरी : गोधन न्याय योजना की मॉनिटरिंग सही तरीके से कर रिपोर्टिंग करें क्लस्टर प्रभारी : कलेक्टर पी.एस.एल्मा

धमतरी : गोधन न्याय योजना की मॉनिटरिंग सही तरीके से कर रिपोर्टिंग करें क्लस्टर प्रभारी : कलेक्टर पी.एस.एल्मा

नगरीय निकायों की योजनाओं की समीक्षा करने सभी सीएमओ को दिए निर्देश

धमतरी 20 जुलाई 2021कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने सभी नगरीय निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सुनिश्चित करें, कि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी समय पर कार्यालय पहुंचे और ज़िम्मेदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करें।

इसके साथ ही उन्हें नगरीय निकाय की विभिन्न योजनाओं सहित गोधन न्याय योजना की समीक्षा करने पर कलेक्टर श्री एल्मा ने ज़ोर दिया है।

उन्होंने शासन की महत्ती गोधन न्याय योजना का ज़िले में सफल क्रियान्वयन के लिए क्लस्टर प्रभारी के रूप में नियुक्त किए गए अधिकारियों को निर्देशित किया, कि वे गौठान का निरीक्षण कर खरीदे गए गोबर को व्यवस्थित तरीके से रखने, तैयार वर्मी और सुपर कंपोस्ट खाद के निराकरण और विक्रय सम्बन्धी रिपोर्ट देंगे।

बैठक में कलेक्टर ने ज़ोर दिया है कि सभी क्लस्टर प्रभारी सम्बन्धित गौठान का निरीक्षण कर क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को भी स्थिति से अवगत करें, ताकि वहां कोई समस्या हो तो निराकरण किया जा सके। कलेक्टर ने साथ ही ज़िला स्तर पर भी रिपोर्टिंग करने कहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आज सुबह 11 बजे से कलेक्टरोरेट सभा कक्ष में आहूत समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने शहरी वन अधिकार पत्र की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार और नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियम को ठीक से पढ़कर, सर्वे कराएं और आगे की कार्रवाई करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को शहरी वन अधिकार प्रमाण पत्र दिया जा सके।

आज की बैठक में कलेक्टर ने वज़न त्योहार की जानकारी लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को जल्द से जल्द इसकी एम.आई.एस. एंट्री कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रोत्साहित कर जितने रकबे में धान के बदले वृक्षारोपण किया जा रहा है,

उसकी सही-सही जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिए। बैठक में समय सीमा के लंबित प्रकरण, उच्च कार्यालय से मिले पत्रों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इनका गुणवत्तापूर्वक निपटारा करने के निर्देश भी दिए हैं।

इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया, अपर कलेक्टर श्री दिलीप अग्रवाल, ज़िला स्तरीय अधिकारी और वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47