Advertisement

कसारीडीह दुर्ग में संगीतमय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन, 8 से 15 फरवरी तक धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला

कसारीडीह दुर्ग में संगीतमय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन

दुर्ग।महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर शीतला स्वरूपा मंदिर, कसारीडीह दुर्ग में 08 फरवरी से 15 फरवरी तक संगीतमय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मातृ भूमि सेवा समिति पद्मनाभपुर एवं शीतला स्वरूपा मंदिर समिति कसारीडीह के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हो रहा है।

इस संगीतमय कथा का वाचन भागवताचार्य पंडित हेमंत दास वैष्णव (पाटन वाले) द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 01 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।


कलश यात्रा व वेदी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

08 फरवरी को कलश यात्रा एवं वेदी पूजन धूमधाम से संपन्न हुआ, जिसमें महिलाओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रतिदिन की कथा एवं कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण

🔸 09 फरवरी: बिंदुक ब्राह्मण कथा, चंचुला देवी कथा, शिवजी द्वारा ब्रह्मा का सिर काटने की कथा
🔸 10 फरवरी: काल भैरव प्राकट्य, दक्ष प्रजापति एवं सती चरित्र कथा
🔸 11 फरवरी: शिव-पार्वती पावन विवाह, भव्य विवाह झांकी
🔸 12 फरवरी: श्री कार्तिकेय जन्म, श्री गणेश जन्म कथा, मां गंगा की महिमा
🔸 13 फरवरी: राजा श्वेत कथा, अंधकासुर वध, बहुला माता प्रसंग, श्री गणेश विवाह
🔸 14 फरवरी: शंकर जी दशावतार कथा, ज्योतिर्लिंग कथा, चढ़ौती एवं शोभायात्रा
🔸 15 फरवरी (समापन): शिवजी के 1008 नामों का सहस्त्रनाम पाठ, अर्पण, हवन, महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण


श्रद्धालुओं से की गई विशेष अपील

आयोजक समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने एवं पुण्य अर्जित करने की अपील की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47