Advertisement

सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026: कांकेर कलेक्टोरेट में साइबर फ्रॉड व डिजिटल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

उत्तर बस्तर कांकेर, 10 फरवरी 2026/ सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट कांकेर में डिजिटल फ्रॉड एवं साइबर सुरक्षा विषय पर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ हो रहे साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से आमजन एवं शासकीय कर्मचारियों को सतर्क एवं जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं लिंक फ्रॉड, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फेक वेबसाइट और डिजिटल स्कैम के विभिन्न तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि किस प्रकार छोटी-सी लापरवाही बड़े आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विशेषज्ञों ने डिजिटल लेन-देन करते समय अपनाई जाने वाली सावधानियों, मजबूत एवं सुरक्षित पासवर्ड के उपयोग, ओटीपी की गोपनीयता बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम में कलेक्टोरेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को सुरक्षित, जिम्मेदार एवं भरोसेमंद इंटरनेट उपयोग के महत्व से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि थोड़ी-सी सतर्कता और सही जानकारी अपनाकर साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से बचा जा सकता है।

इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि डिजिटल युग में सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और प्रत्येक नागरिक को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47