Advertisement

सूरजपुर: विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

सूरजपुर/10 फरवरी 2026/ कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में सोमवार को जनपद पंचायत प्रेमनगर के सभाकक्ष में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) 2025 योजना अंतर्गत कार्ययोजना को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में जनपद अध्यक्ष फुलेश्वर सिरदार, उपाध्यक्ष पुनिया राजवाड़े, जनप्रतिनिधि शिवनंदन मरावी, विजय सिरदार, महेन्द्र यादव, जनपद सदस्य, सरपंच, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिव कुमार टंडन, कार्यक्रम अधिकारी राजेश्वर गुप्ता सहित सचिव, रोजगार सहायक एवं समस्त तकनीकी सहायक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण 2025 योजना की मूलभूत एवं तकनीकी जानकारी, राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफार्म, मैपिंग, कार्यों के चयन की प्रक्रिया एवं युक्त धारा में एंट्री किए जाने संबंधी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।

इसके साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रेमनगर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा योजना के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए सकारात्मक अभिव्यक्ति व्यक्त की गई तथा सभी संबंधितों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47