Advertisement

नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक: हर वार्ड बने मॉडल वार्ड, पेयजल-सफाई पर विशेष जोर

नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक: हर वार्ड बने मॉडल वार्ड, पेयजल व स्वच्छता पर विशेष जोर — कलेक्टर कुणाल दुदावत

कोरबा, 13 फरवरी 2026।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज नगरीय निकायों की विभागीय समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए प्रत्येक वार्ड को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल उपलब्धता की विशेष तैयारी अभी से सुनिश्चित की जाए, ताकि गर्मी के दौरान किसी भी निकाय में पानी की समस्या उत्पन्न न हो।

कलेक्टर ने प्रत्येक वार्ड में पानी की मांग के अनुरूप टैंकर की उपलब्धता, आवश्यकता अनुसार नए बोर निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने तथा वर्षा ऋतु से पूर्व पानी टंकियों की पूर्ण सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही सीवरेज लाइन की नियमित सफाई और सतत निगरानी पर भी विशेष जोर दिया।


स्वच्छता, कर वसूली और त्योहार प्रबंधन पर विशेष निर्देश

कलेक्टर दुदावत ने समेकित कर एवं संपत्ति कर वसूली बढ़ाने हेतु ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए उन्होंने वार्डों में पर्याप्त जल उपलब्धता और विशेष स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रत्येक वार्ड में विशेष टीमों की तैनाती और सतत निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष अभियान

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता सुधार को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह वार्डों का निरीक्षण करने, सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष स्वच्छता कैंपेन चलाने तथा अध्यक्ष, पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों को सक्रिय रूप से इसमें शामिल करने के निर्देश दिए।


गोधाम, पेंशन ई-केवाईसी एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर ने गोधाम निर्माण हेतु प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने, सामाजिक सहायता पेंशन के हितग्राहियों के ई-केवाईसी कार्य को गति देने तथा लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।


प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम स्वनिधि पर फोकस

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 एवं 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जियो-टैगिंग समय पर पूर्ण करने और हितग्राहियों को किस्त राशि समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने जोन कमिश्नरों को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों में बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने पर बल दिया।


बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में नगर निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पांडेय, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरवेले, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, सभी जोन कमिश्नर तथा पाली, छुरी, कटघोरा, दीपका, बाकिमोंगरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47