Advertisement

पाली महोत्सव 2026: 15-16 फरवरी को भव्य आयोजन, मीट ब्रदर्स और कनिका कपूर करेंगी लाइव परफॉर्मेंस

पाली महोत्सव 2026: 15-16 फरवरी को होगा भव्य आयोजन, मीट ब्रदर्स, सलमान अली और कनिका कपूर करेंगी धमाकेदार प्रस्तुति

कोरबा, 13 फरवरी 2026।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 15 एवं 16 फरवरी को ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दो दिवसीय यह महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक संगीत का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।


15 फरवरी: शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य शुभारंभ

15 फरवरी को शाम 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट में शिव आरती एवं दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ समारोह आयोजित होगा।

मुख्य अतिथि:
छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव

अध्यक्षता:
वाणिज्य, श्रम, उद्योग, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन

विशिष्ट अतिथि:

  • सांसद कोरबा ज्योत्सना चरण दास महंत
  • विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल
  • विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम
  • विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया
  • जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह
  • महापौर संजू देवी राजपूत
  • जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल
  • नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल
  • ग्राम पंचायत केराझरिया सरपंच गिरजा सत्यनारायण पैंकरा

मीट ब्रदर्स, सलमान अली और खुशबू ग्रेवल लगाएंगे सुरों का तड़का

शुभारंभ संध्या में बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक मीट ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल एवं सलमान अली अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ी कलाकार दीपक साहू एवं गायक ऋषिराज पांडेय छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत की रंगारंग प्रस्तुति देंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके साथ ही कठपुतली नृत्य भी आकर्षण का विशेष केंद्र रहेगा। युवाओं के उत्साह को बढ़ावा देने के लिए 15 फरवरी को साइकिल रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।


16 फरवरी: समापन समारोह में अनुज शर्मा और कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति

समापन समारोह 16 फरवरी को शाम 7 बजे आयोजित होगा।

मुख्य अतिथि:
मंत्री लखन लाल देवांगन

अध्यक्षता:
सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत

विशिष्ट अतिथि:
कटघोरा, पाली-तानाखार एवं रामपुर विधायक सहित जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि

समापन संध्या में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक अनुज शर्मा अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे, वहीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर अपने सुपरहिट गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगी। इसके साथ ही लवली शर्मा द्वारा सितार वादन, स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कठपुतली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति होगी।


आस्था, संस्कृति और मनोरंजन का भव्य उत्सव

पाली महोत्सव 2026 धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक एकता एवं आधुनिक मनोरंजन का भव्य संगम होगा, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47