Advertisement

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन, गुरू खुशवंत साहेब ने की किसानों और युवाओं की सराहना

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन

जांजगीर-चांपा, 14 फरवरी 2026/ जिले में 11 से 13 फरवरी तक आयोजित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का शुक्रवार को शासकीय हाईस्कूल मैदान, जांजगीर में भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब रहे।

इस अवसर पर जाज्वल्या 2026 स्मारिका का विमोचन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया गया। समारोह में पंथी नृत्य एवं मल्लखंभ जैसी पारंपरिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कृषि नवाचार और तकनीक का संगम बना एग्रीटेक मेला

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि एग्रीटेक कृषि मेला 2026 में आकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा कृषि की समृद्ध धरती है, जहां संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

उन्होंने कहा कि यह मेला कृषि तकनीक, ड्रोन तकनीक और आधुनिक उपकरणों के माध्यम से किसानों और युवाओं के लिए नई पहचान गढ़ने का केंद्र बना है। यहां से प्राप्त जानकारी और तकनीकों के उपयोग से किसानों की आय में निश्चित रूप से वृद्धि होगी और युवाओं को एग्री-उद्यमी बनने की प्रेरणा मिलेगी।

सामाजिक न्याय और कौशल विकास पर जोर

मंत्री ने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग मुख्यधारा से पीछे न रहे, यह सरकार का संकल्प है। कौशल विकास और आर्थिक अवसरों के माध्यम से सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि लोक कला और संस्कृति हमारी पहचान हैं, जिन्हें आधुनिक तकनीक के साथ नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से खुद को हुनरमंद बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना

मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। धान के समर्थन मूल्य से लेकर नई कृषि नीतियों तक, सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है।

उन्होंने जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प दोहराया।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में विधायक ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व सांसद गुहाराम अजगल्ले, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर सहित अधिकारी, किसान एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47