Advertisement

राजनांदगांव को SDMF अंतर्गत 5.77 करोड़ की स्वीकृति, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : रवि सिन्हा

राजनांदगांव को SDMF अंतर्गत 5.77 करोड़ की स्वीकृति, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : रवि सिन्हा

राजनांदगांव, 15 फरवरी 2026/ जिले को राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए 5 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अध्यक्ष शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय एवं भाजपा पार्षद Ravi Sinha ने कहा कि यह राशि जिले के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगी तथा आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

रवि सिन्हा ने बताया कि स्वीकृत राशि से जिले के विभिन्न ग्रामों में तटबंध निर्माण, पुल-पुलिया निर्माण एवं स्टॉपडैम निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे। इससे मानसून के दौरान बाढ़ के जोखिम में कमी आएगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।

उन्होंने कहा कि एनीकट तटबंध संरक्षण, पुलिया निर्माण तथा छुरिया विकासखंड अंतर्गत गौराघाट के पास स्टॉपडैम निर्माण प्रस्तावित है, जिससे किसानों को सिंचाई सुविधा में सुधार होगा और जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा आमजनों को बड़ी राहत प्राप्त होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रवि सिन्हा ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष Dr. Raman Singh के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सतत प्रयास, दूरदृष्टि और क्षेत्र के प्रति समर्पण के कारण ही राजनांदगांव जिले को यह बड़ी स्वीकृति प्राप्त हो सकी है।

साथ ही उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा एवं छत्तीसगढ़ सरकार का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सहयोग से जिले के विकास कार्यों को निरंतर मजबूती मिल रही है।

रवि सिन्हा ने विश्वास जताया कि माननीय डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिले में विकास की गति और तेज होगी तथा आने वाले समय में जिला अधोसंरचना, जल संरक्षण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47