Advertisement

पाली महोत्सव 2026: महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन, मीत ब्रदर्स, सलमान अली और कनिका कपूर की प्रस्तुति

महाशिवरात्रि पर पाली महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 15-16 फरवरी को, बॉलीवुड व छत्तीसगढ़ी कलाकार करेंगे प्रस्तुति

कोरबा, 15 फरवरी 2026/महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026 का आयोजन 15 एवं 16 फरवरी को ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह दो दिवसीय महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक संगीत का भव्य संगम प्रस्तुत करेगा।


15 फरवरी: शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य सांस्कृतिक संध्या

15 फरवरी को शाम 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट में शिव आरती एवं दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ समारोह आयोजित होगा।

शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल व युवा कल्याण मंत्री अरुण साव रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य, श्रम, उद्योग, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल एवं ग्राम पंचायत केराझरिया की सरपंच गिरजा सत्यनारायण पैंकरा उपस्थित रहेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मीत ब्रदर्स, सलमान अली और छत्तीसगढ़ी कलाकार सजाएंगे मंच

शुभारंभ अवसर पर बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल और सलमान अली अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ी कलाकार दीपक साहू और गायक ऋषिराज पांडेय छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान कठपुतली नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

युवाओं के उत्साह को बढ़ावा देने के लिए 15 फरवरी को साइकिल रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।


16 फरवरी: समापन समारोह में अनुज शर्मा और कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति

16 फरवरी को शाम 7 बजे महोत्सव का भव्य समापन समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन रहेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत करेंगी।

विशिष्ट अतिथियों में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल एवं सरपंच गिरजा सत्यनारायण पैंकरा शामिल होंगे।

समापन संध्या में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक अनुज शर्मा अपनी सुमधुर प्रस्तुति देंगे। वहीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर अपने चर्चित गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। इसके साथ ही लवली शर्मा द्वारा सितार वादन, स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कठपुतली नृत्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे।


धार्मिक आस्था, संस्कृति और मनोरंजन का संगम बनेगा पाली महोत्सव

पाली महोत्सव 2026 धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता और मनोरंजन का भव्य उत्सव साबित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होकर आयोजन को यादगार बनाएंगे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47