Advertisement

कांकेर लाइवलीहुड कॉलेज में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स: 30 सीटों पर निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, 21 फरवरी को काउंसलिंग

उत्तर बस्तर कांकेर, 19 फरवरी 2026/ जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30 सीटों पर असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स हेतु निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 21 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर, कांकेर में काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची
  • आधार कार्ड
  • 04 पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति

प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होकर इस निःशुल्क प्रशिक्षण योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करें।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47