Advertisement

जगदलपुर में 20 फरवरी को आईगॉट कर्मयोगी पर बस्तर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

जगदलपुर, 19 फरवरी 2026/सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार आईगॉट कर्मयोगी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 20 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 12:30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार, जगदलपुर में बस्तर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होगा। राज्य स्तर से सुश्री अंजू सिंह, अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं नोडल अधिकारी आईगॉट कर्मयोगी द्वारा अधिकारियों को आईगॉट प्लेटफॉर्म पर पंजीयन, कोर्स चयन, अनिवार्य एवं विभागीय पाठ्यक्रमों की जानकारी, प्रगति मॉनिटरिंग एवं क्षमता निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे संभाग के अन्य जिले

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर बस्तर सहित जिले के सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जबकि बस्तर संभाग के अन्य जिलों के कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। संबंधित जिलों के नोडल अधिकारी एवं विभागीय प्रतिनिधि भी सक्रिय सहभागिता करेंगे।

सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग हेतु अधिकारियों को प्रेरित करना, उनकी कार्यकुशलता एवं दक्षता में वृद्धि करना तथा शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को गति प्रदान करना है। यह पहल कर्मयोगी अवधारणा के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से अधिकारियों में निरंतर अधिगम की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे सुशासन के लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47