कोरबा में टाइप-1 डायबिटीज पर दो दिवसीय कार्यशाला, 114 स्वास्थ्य अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

कोरबा में टाइप-1 डायबिटीज पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला, 114 स्वास्थ्य अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

कोरबा | 20 फरवरी 2026|कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ एवं एकम फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से गैर संचारी रोग (NCD) पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इस कार्यशाला में जिले के 114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) को छत्तीसगढ़ में टाइप-1 डायबिटीज के बढ़ते प्रभाव, परामर्श तकनीक, सामुदायिक जागरूकता एवं नैदानिक प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।


रोगियों की चुनौतियों पर गहन चर्चा

कार्यशाला के दौरान पेशेंट सपोर्ट ग्रुप एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की भूमिका, साथ ही रोगियों एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के सामने आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर गहन चर्चा की गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि स्वास्थ्य कर्मी किस प्रकार टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों एवं उनके परिवारों को सामाजिक, मानसिक एवं आर्थिक समस्याओं से निपटने हेतु प्रभावी परामर्श प्रदान कर सकते हैं।


विशेषज्ञों ने किया प्रशिक्षण सत्र का संचालन

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र को—

  • सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी
  • शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता सोना
  • यूनिसेफ स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र सिंह
  • जिला प्रबंधक (अस्पताल) कुमारी गीता एक्का

द्वारा संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला प्रबंधक (एनएचएम) पद्माकर शिंदे एवं एनसीडी कंसल्टेंट डॉ. नरेन्द्र जायसवाल का विशेष सहयोग रहा।