Advertisement

सूरजपुर: बोर्ड परीक्षा 2026 का शुभारंभ, पहले दिन 98.5% उपस्थिति, नकल का एक भी मामला नहीं

सूरजपुर: बोर्ड परीक्षा 2026 का शांतिपूर्ण शुभारंभ, पहले दिन 98.5% उपस्थिति, नकल का एक भी मामला नहीं

सूरजपुर/20 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 का शुभारंभ आज 20 फरवरी से हो गया। पहले दिन जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 12वीं की भूगोल एवं भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षाएं पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिले में परीक्षा संचालन हेतु कुल 72 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 70 केंद्रों पर आज परीक्षा आयोजित की गई। कुल 5191 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 5115 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 76 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जिले में उपस्थिति प्रतिशत लगभग 98.5% दर्ज किया गया, जो विद्यार्थियों की गंभीर तैयारी और परीक्षा के प्रति सजगता को दर्शाता है।

परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर गठित उड़नदस्ता दलों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल का एक भी प्रकरण सामने नहीं आया, जिससे जिले में सख्त निगरानी व्यवस्था और अनुशासित परीक्षा संचालन की पुष्टि होती है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47