Advertisement

अंबिकापुर: 6.38 किमी फोरलेन सड़क निर्माण को 69.09 करोड़ की मंजूरी, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार

अंबिकापुर: 6.38 किमी फोरलेन सड़क निर्माण को 69.09 करोड़ की मंजूरी, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति

अंबिकापुर/20 फरवरी 2026/ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल पर लरंग साय चौक से रामानुजगंज मार्ग तक 6.38 किलोमीटर सड़क के फोरलेन चौड़ीकरण निर्माण कार्य के लिए 69.09 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने के साथ-साथ विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

इस स्वीकृति के लिए पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस मार्ग के फोरलेन होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा प्राप्त होगी। यह सड़क केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास की धुरी बनेगी। इससे व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच अधिक सुगम होगी तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और सरगुजा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। इस सड़क के उन्नयन से निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मंत्री ने संबंधित विभाग को निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण किया जाए। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास कार्यों का प्रत्यक्ष लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे।

इस सड़क के फोरलेन में परिवर्तित होने से सरगुजा जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी। क्षेत्र की जनता ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47