अंबिकापुर: युवाओं के लिए स्टार्टअप और उद्यमिता जागरूकता शिविर 23 से 27 फरवरी तक

अंबिकापुर: युवाओं के लिए स्टार्टअप और उद्यमिता जागरूकता शिविर 23 से 27 फरवरी तक

अंबिकापुर, 20 फरवरी 2026/ जिले में युवाओं के बीच नवाचार और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा (उद्योग विभाग) द्वारा 23 से 27 फरवरी 2026 तक स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि यह शिविर राज्य में स्टार्टअप और नवाचार संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों के माध्यम से युवाओं को स्टार्टअप की अवधारणा, सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

निर्धारित कार्यक्रम स्थल और तिथि

  • 23 फरवरी 2026 – शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, अंबिकापुर
  • 24 फरवरी 2026 – औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अंबिकापुर
  • 26 फरवरी 2026 – राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर
  • 27 फरवरी 2026 – शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अंबिकापुर

शिविरों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना, नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना और जिले व राज्य में सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम का निर्माण करना है।

इच्छुक विद्यार्थी और युवा निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अंबिकापुर के प्रबंधक अश्विनी शुक्ला (मो. 7828181013) और सहायक प्रबंधक संदीप पन्ना (मो. 9993817295) से संपर्क किया जा सकता है।