Advertisement

अंबिकापुर: पोडिपा मार्ग और नाला पर पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विधायक प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि

अंबिकापुर: पोडिपा मार्ग और नाला पर पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन

अंबिकापुर, 20 फरवरी 2026/ जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पोडिपा में रेवापुर मोड़ से पोडिपा पहुंच मार्ग तथा पोडिपा नाला पर पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। लगभग 5.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस महत्वपूर्ण सड़क एवं पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक प्रबोध मिंज द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया गया।

कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग और ग्रामीणजनों ने विधायक का माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न कराया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह सड़क और पुल निर्माण कार्य स्थानीय ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। पुल के बनने से पोडिपा गांव, जो नाले के कारण दो भागों में बंटा हुआ था, अब सुगम आवागमन के माध्यम से एकजुट होगा। यह परियोजना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ग्रामीणों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, मंडल अध्यक्ष राजू सिंह, सरपंच देवंती कुजूर, सोहन बड़ा, प्रिया पुष्प कुमार, तेरेसा केरकेट्टा, जनपद सदस्य करिश्मा केरकेट्टा, उप सरपंच बगदली, पूर्व सरपंच कृपा एक्का, परमेश्वर, बूथ अध्यक्ष प्रेमचंद सूर्यवंशी, मुकेश गिरी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, उप सरपंच श्यामलाल तिग्गा, युवा मोर्चा मंत्री दारा सिंह, सत्यनारायण पन्ना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05